Sunday 21 August 2016

Man diet plan (जरुरी आहार )

 यह तो हम सब जानते हैं कि आज का खाया पिया कल जरुर काम देता है, पर आज कल के पुरुष कहीं भी कुछ भी खा लेते हैं। आज कल की भाग दौड़ भरी दिनचर्या ने लोगों को उनके अच्‍छे खान पान से एकदम दूर कर दिया है। 
 पुरुषों के लिए ऊर्जा पैदा करने वाला और मजबूत मासपेशियां बनाने में मदद कुछ इस तरह के  आहार ---

1- साबुत आनाज: आपके हर आहार में साबुत आनाज जरुर होना चाहिए क्‍योंकि इसमें रेशा, विटामिन और मिनरल पाया जाता है। साबुत आनाज दिल, मासपेशियों और वजन कम करने के लिए बहुत अच्‍छा आहार होता है। जिन आदमियों के पास वर्क आउट करने का समय नहीं होता वह इसको खा कर काम चला सकते हैं।

2-पालक: अगर आपको पोपाय जैसे ताकत चाहिए तो पालक खाइये। क्‍योंकि इसमें फोलेट और बीटेन होता है जो ब्‍लड के लेवल को कम करता है, जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा ज्‍यादा होता है। अगर आपको पालक नहीं अच्‍छा लगता तो चुकंदर खाएं जो कैंसर से लड़ने और खून बढ़ाने में मदद करेगा।

3- पत्‍ता गोभी: इसमें कैलोरी कम होती है। इसमें सल्‍फोरेपेन नामक रसायन होता है जो कैंसर से बॉडी को बचाता है। पत्‍ता गोभी में विटामिन, मिनरल और खूब सारा प्रोटीन पाया जाता है। यह पाचने में आसान और हमारे बालों के लिए भी बहुत बढि़यां माना जाता है।

4- केला: यह तुरंत शक्ति पहुंचाने वाला फल आपकी मेन्‍यू में जरुर होना चाहिए। काम के भार से निपटने के लिए आपको सुबह सुबह दो केले खा लेना चहिए जिससे आप दिन भर ऊर्जावान बने रहें और काम के प्रेशर से थके भी नहीं। पुरूषों को हार्ट अटैक और कई सारी दिल की बीमारियां होने का खतरा थोड़ा जादा होता है इसलिए अगर आप केले को अपने आहार में शामिल करेगें तो आप इन खतरनाक बिमारियों से बच सकते हैं।

5-रसीले ताजे शर्बत : सेहत के लिए गुणकारी-
गन्ने का रस 
ग्लूकोज का यह सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। एक गिलास गन्ने के रस से तत्काल ऊर्जा मिलती है। धूप और पसीने के कारण शरीर से निकल रहे खनिज लवणों की आपूर्ति भी इससे होती है। लौह तत्वों का बड़ा स्रोत माना जाता है। यदि आप मधुमेह के रोगी हैं तो इसे चिकित्सक की सलाह से लें।
 नीबू शरबत 
नींबू शरबत से शरीर को आवश्यक नमक और शक्कर के रूप में ऊर्जा मिल जाती है। विटामिन सी का तो इसे खजाना ही कहा जाता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली मजबूत हो जाती है। 
रूह अफ्जा 
रूह अफ्जा यूनानी पद्धति से बनाया गया शरबत है जो भारतीय उपमहाद्वीप में प्यास बुझाने का आदर्श पेय माना जाता है। इसमें प्रयुक्त जड़ी बूटियाँ शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने में मदद करती हैं। यह निर्जलन एवं लू लगने जैसी मुसीबतों से भी बचा लेता है। यह दस्त, पेटदर्द, बदहजमी आदि से भी निजात दिलाता है।
 नारियल पानी 
पानी वाला नारियल समूचे उत्तर भारत में मिलता है। इससे अधिक तेजी से तरोताजा करने वाला कोई ड्रिंक अब तक नहीं बना है। कच्चे हरे नारियल के एक गिलास पानी को सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक हैल्थ ड्रिंक माना जाता है। शरीर से विषैले पदार्थों को निकाल बाहर करने में यह बेजोड़ है। यह शरीर की पीएच वैल्यू भी कायम रखता है। इसे किसी भी बीमारी से ग्रस्त मरीज को दिया जा सकता है। 

1 comment: